Saturday, 30 July 2011

शब्दों का महत्व है अनमोल, इसलिए हमेशा तोल,मोल के बोल.......:)


शब्द बन सकते हैं घावों पर मरहम,
अगर उनमे हो करुणा और ममता....
शब्द बन सकते हैं हथियार,
अगर उनमे हो फौलादी संकंल्पो की द्रद्ता....
शब्द बन सकते है मंत्र,
अगर उनमे हो समर्पण और आस्था की पवित्रता ......
शब्द बढ़ा सकते हैं मनोबल,
अगर उनमे हो झंझोरने की क्षमता,
शब्द ला सकते हैं इंसान को इंसान के करीब,
अगर उनमे हो पुल बनने की सहजता...
शब्दों का महत्व है अनमोल,
इसलिए हमेशा तोल,मोल के बोल.......:)

Wednesday, 27 July 2011

Hello everyone,
  In continuation with memorable incidences, I would love to share one more incident. As far as I remember, it was incident of the year 2008. I was taking communication classes for BCA final year students. In this class, there was a group of three naughty students who were popularly known as V3( all three had their name from alphabet V).These students were busy in their own world and were mostly turned out of class by other teachers. I had always prefer not to turn students out and never turned them out too.
One day, I was teaching about barriers of communication in their class. When talking about 'closed mind' as a barrier of communication, I quoted that some students have preoccupied idea that this subject is very easy and there is no need to study it. So, this acts as a barrier of communication as these students have their mind closed for encoded message by sender and they are never able to decode it.
Then further talking about ' inattention' as a barrier to communication, I said the students who are physically present but mentally absent will never be able to decode what sender is encoding and it acts as barrier of communication.( I wont quote more as it might be hurting for them)
I saw the students sitting close to this group whispering to V3 group that ma'am is indirectly pointing you out.
One of the 'V' from V3 triplet stood up and asked me to explain the topic again.
I took it positively and without scolding them for being inattentive, I started explaining topic again with same examples.
I saw them sweating and their face turning red but pretended as if i was not noticing them.
Lecture bell rang and I walked out of class to faculty room. They came up to me and said sorry for not being attentive.I smiled and said that it better to be late than never. Its good you realized.
Thereafter, they were the most attentive students in class. I always found myself appreciating them for their spontaneity and active participation in class.

Friday, 22 July 2011

memorable incidences..........:)

Hi all,
  I want to share some memorable incidences regarding my students which happened all of a sudden but have left life long imprint in my mind.
Srishti Manuja(real name) was student of BBA(final year).Her thrust to get into things has always inclined me towards her.She was dilligent girl but was slightly weak with accountancy. It was the time when projects were going on, she came to me one day to take advice on her project, I just asked her informly. I will try to quote words which i still remember.......
Me- Srishti! what are your plans for future?
Srishti- Ma'am, thinking to do MBA, score achcha hai MAT mein aur CAT percentile bhi sahi h, together with LLB.
Me- But you cannot do two courses together.
Srishti- I want to serve nation by providing impartial justice so i want to be a lawyer and want to do MBA as well that too in finance
Me- hmmm....(smiling), You are good student, you can go for both courses.Do LLB regularly and go for PGDBM( fin) by distance education.
Srishti- I was thinking the same way........but ma'am, I want a promise from your side.
Me- Tell me Srishti, dont hesitate in telling.
Srishti- Ma'am! Promise me that you will guide me throughout my life and you will teach me all subjects related to finance. It is difficult to find teachers like you.......Please promise me ...

Her words made me speechless.Her words entered deep in my heart.I smiled and just said ALL THE BEST..........!!!

विद्या का अभिमान

एक नवशिक्षित शहरी बाबू नदी में नाव पर जा रहे थे. उन्होंने आकाश की ओर ताककर केवट से कहा-भैया! तुम नक्षत्र विद्या जानते हो? केवट बोला- बाबूजी! मैं तो नाम भी नहीं जानता! इस पर बाबू ने हंसकर कहा- तब तो  तुम्हारा चौथाई जीवन व्यर्थ हो गया. कुछ देर बाद बाबू ने फिर पूछा- भाई, गणित तो पढ़े हो? केवट ने कहा- मैं तो नहीं पढ़ा.बाबू बोले-तब तो तुम्हारा आधा जीवन मुफ्त में गया. केवट बेचारा चुप रहा.थोड़ी देर बाद नदी के दोनों ओर पंक्तियों को देखकर बोले- तो भैया! तुम वृक्ष विज्ञान शास्त्र तो जानते होंगे? केवट बोला- बाबूजी! मैं कोई शास्त्र वास्त्र नहीं जानता. नाव खेकर किसी तरह पेट भरता हूँ. बाबूजी हंसकर बोले तब तो भैया! तुम्हारे जीवन का तीन चौथाई हिस्सा बेकार ही बीता.
यही बातचीत चल रही थी की अकस्मात् तेज़ आंधी आ गयी. नाव डगमगाने लगी. देखते ही देखते नाव में पानी भर गया. केवट ने नदी में तैरते हुए पूछा- बाबूजी आप तैरना जानते हैं या नहीं? बाबू ने कहा-तैरना जानता तो मैं भी कूद न पड़ता. भैया !बता, अब क्या होगा? केवट बोला- बाबूजी! अब तो सिवा डूबने के कोई उपाय नहीं है.अब तो भगवान् को याद कीजिये.
भवसागर से तरने की आत्मविद्या ही सच्ची विद्या है.इसे न पढ़कर जो लौकिक विध्याओ के पंडित बनकर अभिमान करते हैं, उन्हें तो डूबना ही पड़ता है. 

इंसान के तीन मित्र

एक आदमी को जब ये लगा कि उसकी मौत करीब आ गयी है, तब उसने अपने तीन मित्रो को बुलाया. पहले एक से पूछा-" यदि मैं मर गया तो मेरे लिए तुम क्या करोगे? मित्र ने उत्तर दिया-" मैं क्या कर सकता हूँ , मैं तो बेबस हूँ."
दूसरे मित्र से यही बात पूछी तो उसने उत्तर दिया-"मैं तुम्हारे मरने पर शमशान भूमि तक जाऊंगा और तुम्हारा अंतिम क्रियाकर्म संपन्न करा दूंगा." तीसरे मित्र से यही बात पूछी गयी तो उसने उत्तर दिया-" मैं तो सदैव तुम्हारे साथ रहूँगा. यदि समाज में कोई तुम्हारे बारे में पूछेगा तो बताऊंगा कि तुम सदैव क्या करते रहे हो."
वास्तव में हर इंसान के तीन मित्र हैं-धन, परिवार और कर्म.
आदमी के मरने के बाद धन बेकार हो जाता है , वह यहीं रह जाता है.परिवार उसकी अंतिम क्रिया पर छुट्टी पाता है परन्तु तीसरा मित्र कर्म उसके सदैव साथ रहता है.उसके अच्छे और बुरे किये का लेखा जोखा हमेशा साथ रहता है.   

Thursday, 21 July 2011

सोचने के नज़रिए अनेक.....


एक ग्लास में पानी था.....
एक बोला ग्लास आधा खाली है,
दूसरा बोला ग्लास आधा भरा है.....
ग्लास एक नजरिये अनेक......
हम सब का मालिक हैं एक,
दिया है सबको दिल दिमाग और जीवन भी एक,
कोई कहें उसे सुन्दर बनाया, 
कोई कहे उसने दिमाग ज्यादा पाया,
कोई कहे मुझे लम्बा क्यों नहीं बनाया,
कोई कहे मेरी किस्मत क्यों नहीं जगाई...
दिल, दिमाग और जीवन एक,
सोचने के नज़रिए अनेक.....
मन जिसका होता है  कोमल,
तन भी उसका होता सुन्दर.......
सही दिशा में अच्छा जो सोचे,
दिमाग उसी का लगता ज्यादे .....
देख सके जो ऊपर रहकर जमीन पर,
कद उसी का काफी हैं......
करता पुरषार्थ बिना हुए फल की इच्छा,
किस्मत का तारा जगता उसका......
दिल, दिमाग और जीवन एक,
सोचने के नज़रिए अनेक.....

Tuesday, 19 July 2011

हे तक़दीर बनाने वाले , तेरे रहम के हम शुक्रगुजार रहेगे......

हे तक़दीर बनाने वाले ,
तेरे रहम के हम शुक्रगुजार रहेगे
जिसने ऐसा साथी दिया है
जिसे हम मरते दम तक प्यार करेंगे........
तस्वीर बस एक ही दिखती है....
इन हाथ की लकीरों में,
ऐसा प्यारा मासूम सा साथी ,
मिलता जन्मों जन्मों के नसीबो से......
दोनों हाथों को जब मैं मिलाती हूँ
एक चाँद नज़र आता है,
जो आपकी याद दिला जाता है,
उस याद के सहारे हम दिन गुजार देती है,
और रात को सपनो में आपको बुला लेते है....